अमेठी में कुएं में मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव, मचा हड़कंप

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी

सिंहपुर,अमेठी।शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात से लापता नाबालिग प्रेमी युगल के शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर एक कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर कुएं में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रविवार रात से थे लापता

बताया गया कि एक ही गांव के रहने वाले नाबालिग लड़के और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग था और दोनों फोन पर बातचीत करते थे। रविवार रात दोनों अपने-अपने घरों से निकल गए थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

लड़की के पिता ने दी थी नामजद तहरीर

मंगलवार सुबह लड़की के पिता ने शिवरतनगंज थाने पहुंचकर नाबालिग लड़के के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान करीब 10 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित कुएं में दो शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। शिनाख्त के बाद दोनों की पहचान रविवार रात से लापता नाबालिग युवक-युवती के रूप में हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

थाना अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके कुछ घंटे बाद कुएं में दो शव मिलने की सूचना मिली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक शव फूल चुके थे। इससे आशंका है कि दोनों रविवार को ही कुएं में पहुंचे या गिरे होंगे। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

करुणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now