न्यूज 21भारत प्रयागराज
प्रयागराज थरवई। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की गंगापार इकाई की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। महासंघ की ओर से गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिक्षकों के सम्मान का आयोजन किया गया। पत्रकारों ने शिक्षकों को समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनके योगदान की सराहना कीमहासंघ की ओर से स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम स्कूल थरवई के प्रधानाचार्य दिनेश पांडेय व शिक्षिका अनुराधा त्रिपाठी, स्प्रिंगर स्कूल के प्रधानाचार्य नीरज मिश्रा, बिशप हार्टमैन एकेडमी स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण अल्बर्ट लोबो, जगत प्रभाव पब्लिक स्कूल की प्रबंधक स्मिता सिंह व सुषमा सिंह, बेनी माधव सिंह पीजी कॉलेज माधव नगर बिगहिया में गोपाल सिंह, सत्यनारायण मिश्रा डॉ राम कैलाश डॉक्टर बी सिंह डॉक्टर करुणेश शुक्ला डॉक्टर सीमा सिंह डॉक्टर बबीता सिंह डॉक्टर शुप्रीति मिश्रा अर्चना पांडे प्रवीनजहां नम्रता शुक्ला पंडित हनुमत त्रिपाठी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश मिश्रा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक महेश पति त्रिपाठी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहेइसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय थरवई की शिक्षिका आशा देवी, गायत्री यादव व मोंटेसरी स्कूल सीआरपीएफ की शिक्षिका कंचन शर्मा तथा एसआईएम नर्सिंग कॉलेज थरवई के इंजीनियर एल बी मौर्य को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल 40 नंबर गोमती के प्रधानाचार्य नीरज मिश्रा सहित कई अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी महासंघ की ओर से सम्मानित किया गयाइस अवसर पर पत्रकार महासंघ के सज्जन द्विवेदी, श्याम कृष्णा पिंटू शुक्ला, कृष्ण मोहन मौर्य सहित क्षेत्र के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।
प्रयागराज से इन्द्रमणि शुक्ला की रिपोर्ट
Author: Adv Vinod Kumar
न्यूज 21 भारत



