न्यूज 21भारत प्रयागराज
प्रयागराज थरवई सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पण्डिला परिसर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता सेवा के अंतर्गत विनय नेगी डीआईजी ग्रुप केंद्र पण्डिला के नेतृत्व में अधिकारियों और जवानों को स्वच्छता की शपथ दिलाई इसके बाद अधिकारियों और जवानों ने प्रभात फेरी निकालकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। जवानों ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया डीआईजी विनय नेगी ने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन की आदत बनाने पर जोर दियाउन्होंने कहा कि स्वच्छ परिसर, स्वच्छ पर्यावरण से ही स्वच्छ समाज की मजबूत नींव तैयार की जा सकती है स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों को सम्मान पत्र उपहार देकर सम्मानित किया अधिकारियों एवं जवानों की सक्रिय सहभागिता से पूरे परिसर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया गया इस मौके पर कमांडेंट वीरेंद्र कुमार उप कमांडेंट राकेश त्रिपाठी सहायक कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह महाराणा वीरेंद्र प्रताप सिंह सहायक कमांडेंट संजीव सरोज आदि मौजूद रहे।
प्रयागराज से इन्द्रमणि शुक्ला की रिपोर्ट
Author: Adv Vinod Kumar
न्यूज 21 भारत




