न्यूज 21भारत अमेठी
आबकारी आयुक्त महोदय के निर्देश पर प्रदेश भर में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत, जिलाधिकारी अमेठी व उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक व जिला आबकारी अधिकारी, अमेठी के पर्यवेक्षण में आज दिनाँक 22/09/2026 को जनपद अमेठी में गठित टीम द्वारा रघईपुर , छोटी धरौली, पनवारी , सैंठा तथा बैसारा में आकस्मिक दबिश दी गयी। दबिश के दौरान क्षेत्र-2-अमेठी थाना संग्रामपुर के अन्तर्गत ग्राम छोटी धरौली , तथा रघईपुर से लगभग 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए करीब 100 कि0ग्रा0 लहन मौके पर नष्ट किया गया, इस कार्यवाही में 02 अभियोग आबकारी अधिनियम में पंजीकृत किया गया l साथ ही ग्राम वासियो को अवैध शराब पीने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए विभाग के टोल फ्री नम्बर अथवा संबंधित निरीक्षक के मोबाइल नम्बर पर अवैध शराब के निर्माण, बेचने व रोकथाम हेतु सूचना देने की अपील की गई ,साथ ही आबकारी दुकानों का सधन निरीक्षण भी किया गया तथा रोड चेकिंग भी किया गया साथ ही ईट भट्टों, ढाबों एवं संदिग्ध कबाड़ की दुकानों की भी सधन तलाशी ली गई ।

उक्त कार्यवाही आबकारी विभाग टीम द्वारा की गई । श्री प्रभु नारायण सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -2 अमेठी तथा आबकारी स्टाफ मोहम्मद साबिर सिद्दीकी (प्र०आ०सि० ) अभय प्रताप सिंह, प्रेम शंकर शर्मा (आबकारी सिपाही ) संविदा वाहन के साथ दबिश दी गई।
करुणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट
Author: Adv Vinod Kumar
न्यूज 21 भारत



