अमेठी सांसद ने अधिवक्ताओं से किया वादा किया पूरा

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी 

अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा  के दो दिवसीय दौरे 22 व 23 मार्च के प्रथम दिन आज 22मार्च दिन शनिवार को केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज मे सुबह 9बजे से जनता दर्शन, 11बजे से राजीव गाँधी सभागार में बार एसोसिएशन अमेठी, गौरीगंज,मुसाफिर खाना,तिलोई, सलोन सहित जिला बार एसोसीएशन सुल्तानपुर के सम्मानित अध्यक्ष गणों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई सांसद जी ने सभी बार पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि आपके बार भवन के लिए जो आश्वासन दिया था ।

बीते लोकसभा चुनाव के बाद माननीय सांसद जी के निर्देश पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी ने सभी सम्मानित बार पदाधिकारियों से मिलकर उनके अधिवक्ता संघ भवन के अवश्यक सामानो को उपलब्ध कराने के लिए की लिए,1रिवाल्वइंग कुर्सी, 50कुर्सी,1एसी,1अलमारी,1कूलर,2 बडी मेज माननीय सांसद जी द्वारा दी गयी उपरोक्त सामान दो दिनों में संघ भवन पहुंचा दिया जाएगा।

बैठक मे सम्मानित अधिवक्ता गणों ने सांसद जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहाँ कि आप बिना मांगे सहयोग किये।

बैठक समापन के अंत में सांसद जी ने पुनः आश्वासन देते हुए कहा आप समाज के अति महत्वपूर्ण हैं सामाजिक व जनहित में आपके सुझाव मिलते रहें।

बैठक में एड.रंजीत सिंह,जनार्दन शुक्ला,शिव मूर्ति तिवारी,ओम प्रकाश सिंह,कृष्ण कुमार सिंह,लालता प्रसाद यादव,छोटे लाल तिवारी, कुद्दूस, रजकरन तिवारी,उपस्थित रहें।

दोपहर 2:00 बजे से कोटेदार संगठन की बैठक हुई कोटेदार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बैठक मे  सांसद किशोरी लाल शर्मा जी से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के कोटेदारों के लिए मांग रखी।

वन नेशन वन कार्ड धारक तो वन नेशन वन कमीशन की मांग की ।

श्री तिवारी ने संबोधन में बताया कि दिल्ली में ₹200 प्रति कुंतल कमिशन जबकि गुजरात में प्रति दुकानदार ₹20000 मिनिमम दिया जाता है अन्य प्रदेशों में भी उत्तर प्रदेश से अधिक कमीशन दुकानदारों को मिलता है जनहित के मुद्दों पर कोटेदार संघ ने कहा कि वितरण के दौरान सर्वर की समस्या(नेटवर्किंग )ठीक ना होने से उपभोक्ता (कार्ड धारको) को काफी परेशानी होती है बहुत लंबे समय तक, पूरा-पूरा दिन लग जाता है और लोग परेशान होते हैं।

सांसद जी ने कोटेदार संघ को आश्वासन देते हुए कहा कि यह योजनाएं कांग्रेस सरकार की है गरीबों जरूरतमंदों के लिए खाद्य सुरक्षा बिल भोजन का अधिकार यह सब जनहित की सब योजनाएं कांग्रेस की योजनाएं वर्तमान डबल इंजन की सरकार इन योजनाओं को नजरअंदाज कर रही है जिससे जनता को काफी परेशानी हो रहीं है,बीजेपी सरकारी मिट्टी का तेल चीनी बंद कर दिया सरकार झूठ बोलती है कि कोटेदारों को कई अन्य कार्य दिए गए हैं जो की धरातल पर शून्य।

जल्द ही कोटेदारों का एक प्रतिनिधि मंडल की नेता प्रतिपक्ष  राहुल गाँधी से मुलाक़ात कराने का आश्वासन देते हुए सदन में उक्त मुद्दे को रखने की बात कही।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश महासचिव अशोक सिंह जौनपुर,प्रदेश उपाध्याय राघवेंद्र मणि त्रिपाठी गोरखपुर,संतोष सिंह जिला अध्यक्ष अमेठी गौरीगंज तहसील अध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी सहित सैकड़ों कोटेदार मौजूद रहें।

करुणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now