न्यूज 21भारत अमेठी
अमेठी। जनपद में वर्तमान समय में मौसम की अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्डों से संचालित नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा निर्धारित समय के अनुसार जनपद के सभी संबंधित विद्यालयों का संचालन प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक किया जाएगा। यह व्यवस्था 21 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो सकें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में आदेश के अनुपालन की निगरानी करें तथा किसी प्रकार की लापरवाही न होने दें। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रबंधकों से भी समय परिवर्तन के संबंध में अभिभावकों को सूचित करने की अपील की गई है।
अमेठी से करुणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट
Author: Adv Vinod Kumar
न्यूज 21 भारत



