भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर.ए. वर्मा के अस्पताल पर हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन

SHARE:

न्यूज 21भारत सुल्तानपुर 

गोमती हॉस्पिटल & रिसर्च सेंटर के स्थापना दिवस पर उमड़े जिलेवासी।

(सुल्तानपुर) भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर.ए. वर्मा के निजी अस्पताल पर मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ ।गोमती नदी पर स्थित गोमती हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पर हजारों की संख्या में लोगों ने खिचड़ी भोज का आनंद लिया ।इस मौके पर समाज के चिकित्सक,अधिवक्ता ,पत्रकार ,साहित्यकार, पार्टी कार्यकर्ता समेत दर्जनों समिति के लोग लोगों के साथ समाजसेवी मौजूद रहे ।

भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ आर.ए.वर्मा ने कहा कि आज ही के दिन उन्होंने गोलाघाट स्थित गोमती हॉस्पिटल की नींव रखी थी । आज उनके अस्पताल का स्थापना दिवस भी है ।

उन्होंने उम्मीद की खिचड़ी पर सभी लोग एक दूसरे का सहयोग कर राष्ट्र को मजबूती का काम करें ।उन्होंने कहा कि 22 तारीख को अयोध्या में मर्यादापुरुषोत्तम प्रभु राम के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए सुल्तानपुर पूरी तरह से ऊर्जा से ओतस्रोत है । विभिन्न तरह की तैयारी पूरी जनपद में चल रही है।18 जनवरी की शाम चरण पादुका यात्रा का जिले के पयागीपुर में स्वागत किया जाएगा और वहां से हम लोग यात्रा को लेकर शहर में आएंगे ।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर.ए. वर्मा ने बताया कि सीताकुंड घाट पर सैकड़ो भक्तो का रात्रि विश्राम होगा । तब अगले दिन प्रातः 9:00 बजे 19 जनवरी को सीताकुंड धाम से यह चरण पादुका यात्रा अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी।

इबरार अहमद की रिपोर्ट 

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now