संजय गांधी अस्पताल में सांसद द्वारा कैंसर यूनिट और मेडो सखी कार्यक्रम का उदघाटन

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी

जिले को मिला आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित कैंसर विभाग।

 मेडो-सखी कार्यक्रम होगा जिले के लिए वरदान साबित।

संजय गांधी अस्पताल में सांसद द्वारा कैंसर यूनिट और मेडो सखी कार्यक्रम का उद्घाटन।

अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल क्षेत्र की जनता और आसपास के जनपदों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रहा है। लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है हृदय रोग यूनिट का संचालन शुरू होने के बाद संजय गांधी अस्पताल में अमेठी के साथ ही आसपास के कई जनपदों के मरीजों को कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की बड़ी पहल की है गौरतलब हो कि अमेठी सहित आसपास जनपदों में कैंसर के इलाज की कोई सुविधा नहीं है बड़े अस्पताल सिर्फ प्रयागराज और लखनऊ में उपलब्ध हैं। जिसके कारण सूबे के जरूरत मन्दो को आर्थिक व मानसिक स्तर से कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में संजय गांधी अस्पताल में कैंसर यूनिट का आज उद्घाटन होने से अमेठी जिला स्वास्थ्य सेवाओं में एक कदम आगे बढ़ा है ।

“मेडो सखी- एक सामाजिक दायित्व”।

कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल के प्रतिनिधि गावों के लोगो को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया कराएंगे, कार्यक्रम के संचालित होने की बड़ी उपलब्धि स्थानीय सांसद किशोरी लाल शर्मा ने फीता काट कर दी है ।उन्होंने कहा कि यह दोनों सुविधाएँ जहां जिले समेत अन्य जनपदों के लिए वरदान साबित होगी, एवं मेडो सखी गरीब जनता को स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य के संबंध में जागरूक कर जनता को लाभ दिलाएंगी कहा कि जिले का या पहला अस्पताल है जहां कैंसर यूनिट संचालित हो रही है ।संजय गांधी अस्पताल हमेशा अमेठी व अन्य जनपदों की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है सांसद ने कहा कि मेडो सखी जनता को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करेंगे संसद किशोरी लाल शर्मा, किरण बाला शर्मा संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रशासक मनोज मुट्टू और शर्मिला राय सीओओ अवधेश शर्मा , सी एफ ओ एस के जैन, मैनेजर सुरेश सिंह, मैनेजर अतुल पाठक कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत नाकरा आदि ने लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी इसके साथ ही क्षेत्र से हजारों की संख्या में महिलाएं एवं सभ्रांत लोग मौजूद रहे।

करुणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now