उत्तर प्रदेश के अमेठी में युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमेठी की एसडीएम प्रीति तिवारी और राम चरितमानस पर अभद्र टिप्पणी की गई।मामले की जानकारी मिलने के बाद संग्रामपुर थाने में दरोगा ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक संग्रामपुर थाने के ठेंगहा गांव का बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा गांव का है जहां कल शाम संग्रामपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर शरद चंद्र मिश्र कल देर जांच के सिलसिले में ठेंगहा बाजार गए हुए थे।इसी बीच उन्हें बाजार में जानकारी हुई की इसी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति शिवप्रसाद रामदेव निर्मल द्वारा सोशल मीडिया साइट एक्स पर धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अमेठी एसडीएम प्रीति तिवारी के खिलाफ काफी अभद्र टिप्पणी की गई।मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश है।
थाने पहुँचकर दरोगा ने तत्काल इसकी तहरीर संग्रामपुर थाने में दी जिसके बाद आरोपी युवक शिव प्रसाद रामदेव निर्मल के खिलाफ धारा 500,504,509 (ख) और सूचना प्रयोद्योगिकी की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।आरोपी युवक का वर्तमान और स्थाई पता नवाबगंज गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज बताया जा रहा है जो रहने वाला संग्रामपुर थाने के ठेंगहा बाजार का है।
सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर युवक ने राष्ट्रपति,सीएम, एसडीएम और रामचरित मासन पर की अभद्र टिप्पणी
Adv Vinod Kumar
FOLLOW US:
SHARE:
न्यूज़ 21 भारत अमेठी
दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
ठेंगहा गांव का बताया जा रहा है युवक
उत्तर प्रदेश के अमेठी में युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमेठी की एसडीएम प्रीति तिवारी और राम चरितमानस पर अभद्र टिप्पणी की गई।मामले की जानकारी मिलने के बाद संग्रामपुर थाने में दरोगा ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक संग्रामपुर थाने के ठेंगहा गांव का बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा गांव का है जहां कल शाम संग्रामपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर शरद चंद्र मिश्र कल देर जांच के सिलसिले में ठेंगहा बाजार गए हुए थे।इसी बीच उन्हें बाजार में जानकारी हुई की इसी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति शिवप्रसाद रामदेव निर्मल द्वारा सोशल मीडिया साइट एक्स पर धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अमेठी एसडीएम प्रीति तिवारी के खिलाफ काफी अभद्र टिप्पणी की गई।मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश है।
थाने पहुँचकर दरोगा ने तत्काल इसकी तहरीर संग्रामपुर थाने में दी जिसके बाद आरोपी युवक शिव प्रसाद रामदेव निर्मल के खिलाफ धारा 500,504,509 (ख) और सूचना प्रयोद्योगिकी की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।आरोपी युवक का वर्तमान और स्थाई पता नवाबगंज गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज बताया जा रहा है जो रहने वाला संग्रामपुर थाने के ठेंगहा बाजार का है।
करुणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट
Author: Adv Vinod Kumar
न्यूज 21 भारत
Join us on:
WhatsApp
Group
Telegram
Group
उद्यान विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी अनुदान राशि।
बीजों से हरियाली की नई उम्मीद — बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्राम प्रहरी सम्मान कार्यक्रम का अमेठी पुलिस लाइन में हुआ सजीव प्रसारण।
अमेठी में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मुफ्त राशन के लिए मोबाइल खरीदना जरूरी नहीं, आधार प्रमाणीकरण के कई विकल्प उपलब्ध।