July 7, 2025 4:35 am

Login/Sign Up

रैली में लोकनृत्य पर थिरकीं प्रियंका गाँधी वाड्रा

न्यूज़ 21 भारत  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसे में राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस और विपक्षी पार्टी बीजेपी दोनों ही अपनी-अपनी तैयारियों को धार देने में जुटे हुए हैं। इसी के मद्देनजर दोनों ही पार्टियों के आलाकमान और बड़े नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार को छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले के जयंती स्टेडियम में  पहुची, प्रियंका यहां पर राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल हुई।

छत्तीसगढ़ी भाषा में जयकारा लगाते हुए की संबोधन की शुरुआत
प्रियंका ने अपने भाषण की शुरुआत बमलेश्वरी माता और छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारा लगाते हुए की। उन्होंने कहा, ‘दूर-दूर से दाई दीदी बहिनी मन ल जोहार! प्रियंका ने कहा आधुनिक भारत की नींव यहीं से डाली गई थी। ये आपकी मेहनत, आपका जज्बा और आपकी पहचान की मिसाल है। मैंने यहां आत्मनिर्भर महिलाएं देखी, उनमें आत्मविश्वास था |

प्रियंका ने सुनाया किस्सा

प्रियंका ने किस्सा सुनाते हुए कहा कि, मेरे पिता जी जब पीएम थे उनके साथ मैं अमेठी गई थीं। जीप चलाते हुए एक गांव पहुंचे। सड़क पर उतरे तो एक महिला उठी और पिता को डांटने लगी। कहने लगी कि सड़क बारिश में डूब गई है आपने इसके लिए क्या किया। ये तब की राजनीति है, जब जनता को जवाब देना पड़ता था। पूछने पर पिता ने मुझसे कहा कि महिला ने  मुझे मेरे काम का एहसास दिलाया है।

प्रियंका ने किया सुवा डांस
प्रियंका ने छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम के दौरान सुवा डांस भी किया। छत्तीसगढ़ में सुवा डांस काफी प्रसिद्ध लोकनृत्य  भी है। दिपावली के आस पास सुवा को एक टोकरी में रखकर महिलाएं यह डांस करती हैं। इस नृत्य के जरिए महिलाएं अपने सुख और दुख को आपस में साझा करती हैं। जब प्रियंका गांधी ने इस नृत्य को देखा तो वे भी महिलाओं के समूह के साथ नृत्य में शामिल हो गईं।

देश का  किसान एक दिन में 27 रुपए कमाता है

प्रियंका ने सभा में महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि, पीएम के उद्योगपति दोस्त करोड़ों कमा रहे हैं। देश का  किसान एक दिन में 27 रुपए कमाता है। जी 20 को लेकर कहा कि 27000 करोड़ का खर्चा , संसद भवन बनाने में 20000 करोड़ का खर्चा  लेकिन आज देश का किसान 27 रुपए प्रतिदिन कमा रहा है। मोदी जी जवाब नहीं दे पाते लेकिन इनके दोस्त करोड़ों रुपए रोज कमाते है। प्रियंका ने कहा कि देश का सम्मान अच्छी बात है लेकिन देश के किसान का सम्मान भी जरूरी है।

सीएम बघेल ने कहा राज्य में शुरु से महिलाओं को मिला है बराबरी का स्थान
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में शुरू से ही महिलाओं को बराबरी की जगह मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को मजबूत किया है। छत्तीसगढ़ में परिवार और समाज में महिलाओं का स्थान ऊंचा रहा है।

 

 

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें