April 11, 2025 2:02 pm

Login/Sign Up

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भारतीय यात्रियों को थाईलैंड जाने के लिए अब वीजा की जरूरत नहीं

न्यूज़ 21 भारत

भारत से थाईलैंड की यात्रा का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें थाईलैंड की यात्रा के लिए अब वीजा की जरूरत नहीं होगी।थाईलैंड की सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में ये फैसला लिया है। जिसमें इस साल नवंबर से अगले साल मई तक, 6 महीने के लिए भारतीयों को वीजा नियमों में छूट दी गई है।
थाईलैंड सरकार ने ये घोषणा ऐसे समय की है, जब थाईलैंड में हाई टूरिज्म सीजन का समय शुरू होने जा रहा है। इसके इस कदम के पीछे का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को अपने देश की ओर आकर्षित करना है। इस साल मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद भारत पर्यटन के लिए थाईलैंड का चौथा सबसे बड़ी सोर्स मार्किट बनकर उभरा है। इस साल करीब 12 लाख भारतीय थाईलैंड पहुंचे हैं।

तीन सबसे बड़े पर्यटक स्रोत देश
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अक्टूबर 29 तक थाइलैंड में कुल 2.2 करोड़ पर्यटक आए। इससे देश की अर्थव्यवस्था में 25 अरब डॉलर से अधिक का योगदान हुआ। थाइलैंड सरकार के एक प्रवक्ता चाई वाचारोंके के अनुसार, भारत और ताइवान से आने वाले लोग 30 दिन तक थाइलैंड में रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत थाइलैंड के चौथा सबसे बड़ा सोर्स मार्केट बनकर उभरा है। भारत से इस साल करीब 12 लाख पर्यटक थाइलैंड आए हैं। भारत से पहले थाइलैंड के लिए तीन सबसे बड़े पर्यटक स्रोत देश मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया है।

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें