July 7, 2025 10:23 pm

Login/Sign Up

स्मार्ट सहयोग से स्मार्ट बनते विद्यालय और बच्चे

न्यूज 21भारत सुल्तानपुर

“विद्या के लिए विद्यालय को दिया गया दान पीढियों को संवारने का कार्य करता है” – वेद प्रताप सिंह

“दान को कर्तव्य के रूप में नहीं बल्कि एक विशेषाधिकार के रूप में देखना चाहिए” हीरा लाल यादव

प्राथमिक विद्यालय कांपा बल्दीराय सुलतानपुर में सामाजिक सहयोग से सोशल वेलफेयर एंड अपलिफटमेनट ग्रुप दिल्ली के संस्थापक के प्रयास से श्री उमेश गुप्ता पुणे महाराष्ट्र द्वारा स्मार्ट टीवी प्रदान की गयी।

स्मार्ट क्लास के लिए विद्यालय परिवार के सहयोग से इन्वर्टर बैट्री की भी व्यवस्था प्रारम्भ की गयी।

स्मार्ट क्लास का उद्घाटन उ प्र प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष वेद प्रताप सिंह तथा मंत्री हीरालाल यादव द्वारा किया गया। दान कर्ता अवधेश जी द्वारा वीडियो कालिंग द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान की गयी। ग्राम प्रधान ने विद्यालय में आज बालवीर दिवस के अवसर पर गुरू गोविंद सिंह के चार पुत्रों जुझार सिंह, जोरावर सिंह, फतेह सिंह तथा अजीत सिंह के त्याग और बलिदान को याद किया गया। 

कार्यक्रम में ARP रामधर यादव, रमेश मिश्रा के साथ साथ अखिलेश वर्मा, अतरसेन यादव, रामकरन मौर्या , संजय कुमार ओझा, दिलशाद अहमद, संध्या संगीता यादव कंचन सिंह तथा सभी सम्मानित अभिभावक उपस्थित रहे ।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक वैभव सिंह ने दानकर्ता अवधेश जी तथा उमेश गुप्ता का हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।। विद्यालय में आज सहयोग से स्मार्ट टीवी प्रोजेक्टर तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए इन्वर्टर बैट्री उपलब्ध है। हम धीरे धीरे ही सही लेकिन लगातार आगे बढ़ते हुए विद्यालय और बच्चों को नयी ऊंचाईयों पर पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगें।

इबरार अहमद की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें