May 23, 2025 6:28 am

Login/Sign Up

प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अंशुल गुप्ता द्वारा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की थीम पर जारी धार्मिक कार्टूनों की देश भर में हो रही है सराहना।

न्यूज 21भारत सुल्तानपुर 

सुलतानपुर। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हो रही प्रभु राम की प्राण-प्रतिष्ठा पर पूरा देश राममय हो चुका है। ऐसे में पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव एवं भारत सरकार द्वारा सुचिबद्ध संस्था मानव अधिकार संरक्षण व भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के‌ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता एडवोकेट ने प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अंशुल गुप्ता को उनके बेहतरीन कार्य की सराहना करते हुए उनको प्रशस्ति-पत्र देने की घोषणा किया है।

सनातन हिन्दू संस्कृति से प्रेरित होकर कार्टूनिस्ट अंशुल गुप्ता के द्वारा बनाये जा रहे कार्टून सनातन समुदाय के एक बहुत बड़े हिस्से को प्रेरित कर रहे हैं। इधर जब से‌ अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव हो रही है, तब से प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अंशुल गुप्ता ने‌ लगातार श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की थीम को ध्यान में रख कर धार्मिक कार्टूनों की एक बेहतरीन सीरीज जारी की है जिसकी देश भर में सराहना हो रही है।

प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अंशुल गुप्ता के कार्टून देश और समाज की वर्तमान समस्याओं को दर्शाते हुए उसके निवारण हेतु राजसत्ता को एक गंभीर संदेश देते हैं। इसके‌ साथ ही आज के भौतिकवादी समाज में पल रहे बच्चों को धर्म से जोड़ने के लिए कार्टून ही एकमात्र ऐसा सशक्त माध्यम है जो बच्चों के मन-मस्तिष्क को सीधे प्रभावित करतीं हैं। कार्टून एक ऐसा आयाम है जिसे अगर प्रभावशाली तरीक़े से इस्तेमाल किया जाये तो बच्चो और बड़ों तक आसानी से कई गंभीर से गंभीर संदेश पहुंचाया जा सकता है। इस दिशा में प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अंशुल गुप्ता द्वारा किया जा रहा निरंतर प्रयास बहुत ही सराहना के योग्य है।

इबरार अहमद की रिपोर्ट 

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें