न्यूज 21भारत बरेली
बरेली में फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार झांसा देकर 12 महिला सिपाहियों की लूटी आबरू, लाखों रुपये भी ऐठा।
लखीमपुर खीरी के निवासी राजन वर्मा नाम के युवक ने एक-एक कर कई महिला सिपाहियों को अपने जाल में फंसाया। झांसा देकर उनकी आबरू लूटी। बरेली में एक महिला सिपाही की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, तब कई मामलों का खुलासा हुआ।
खाकी वर्दी पहनकर एक शातिर युवक ने ऐसे कारनामों को अंजाम दिया, जिसका खुलासा होने पर पुलिस अफसर हैरान रह गए। शातिर ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक-एक कर कई महिला सिपाहियों को जाल में फंसाया। झांसा देकर उनके साथ संबंध बनाए। उनसे रुपये भी वसूले। बरेली में एक महिला सिपाही की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
लखीमपुर खीरी के निवासी राजन वर्मा नाम के शख्स ने पुलिसवालों से धोखा खाने के बाद ऐसा बदला लिया, जिसे सुनकर आप दांतों तले अंगुलिया दबा लेंगे। उसने 12 महिला सिपाहियों को एक-एक कर अपने जाल में फंसाया और उनसे अनैतिक संबंध बनाकर लाखों रुपए ऐंठता चला गया। आरोपी ने बताया कि पुलिस भर्ती के नाम पर एक सिपाही ने उसे ठगी कर ली थी। इसके बाद वह महिला सिपाहियों को निशाना बनाने लगा।
ब्यूरो रिपोर्ट

Author: Adv Vinod Kumar
न्यूज 21 भारत