न्यूज 21 भारत बरेली
बरेली। एक महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद पति ने उसके प्राइवेट पार्ट को जलती बीड़ी से गोद दिया। महिला की शिकायत पर पति, ससुर, सास और दो ननद पर एफआईआर दर्ज की गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद बहेड़ी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना बहेड़ी की रहने वाली महिला ने बताया कि चार साल पहले उसका विवाह थाना देवरनिया क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले रीतराम पुत्र हीरालाल से हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद उसका पति, ससुर, सास, ननद उसे दहेज का ताना देकर मारने पीटने लगे। इस दौरान उन लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद ससुराल वाले समझौता लिखाकर उसे अपने साथ ले गए।
महिला ने बताया कि दहेज के लिए मारपीट का उसने अपने ससुराल वालों पर मुकदमा लिखाया था। उसके बाद उसके ससुरालियो ने समझौता कर लिया और मायके ले गए। उसके कुछ दिन बाद उसके ससुर ने सास की सहमति से उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसके शरीर को जलती बीड़ी से गोद दिया।
महिला ने बताया कि गांव वालों ने महिला के मायके वालों को इसकी जानकारी दी। देवरनिया पुलिस की मदद से उसके मायके वाले उसे बेहोशी की हालत में अपने साथ ले गए। होश में आने पर महिला ने अपने पिता को सारी बात बताई। उसने यह भी बताया कि ससुराल वालों ने जेबर व नकदी छीन ली।
ब्यूरो रिपोर्ट

Author: Adv Vinod Kumar
न्यूज 21 भारत