July 7, 2025 6:28 am

Login/Sign Up

किसानों का आज का दिल्ली कूच रद्द, 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च करेंगे किसान

न्यूज 21भारत नई दिल्ली 

केंद्र सरकार से बातचीत का न्योता मिलने के बाद आज 21 जनवरी को दिल्ली कूच रद्द कर दिया गया है, लेकिन 26 जनवरी का ट्रैक्टर मार्च तय कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। भाजपा विधायकों, मंत्रियों के घरों व कार्यालयों के सामने ट्रैक्टर खड़े किए जाएंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर मार्च दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक किया जाएगा। बड़े कॉर्पोरेट घरानों के शॉपिंग मॉल और गोदामों के सामने भी ट्रैक्टर खड़े कर विरोध जताया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से मांग की है कि 14 फरवरी को होने वाली बैठक जल्दी बुलाई जाए। साथ ही उसे चंडीगढ़ के बजाय दिल्ली में किया जाए क्योंकि यह मांगें देशभर के किसानों की हैं। पंधेर ने कहा कि डल्लेवाल का इलाज शुरू हो चुका है। वे इस आंदोलन के बड़े नेता हैं और मांगों को पूरा करवाने के लिए उनके तगड़े होने की सख्त जरूरत है। इसलिए वे डल्लेवाल से अलील करते हैं कि वह डॉक्टर स्वयमान सिंह खैरा की राय के तहत अच्छा पोषक आहार लें और जल्द स्वस्थ हों।

ब्यूरो रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें