May 22, 2025 8:38 pm

Login/Sign Up

भाजपा के साथ-साथ अखिलेश यादव ने पुलिस को भी सुनाई खरी खोटी

न्यूज 21भारत लखनऊ

लखनऊ। पहले मिल्कीपुर उपचुनाव फिर महाकुंभ पर भाजपा को घेरने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय पर पुलिस महकमे को लेकर तीर चलाये। उन्होंने कहा कि पुलिस वर्दी छोड़कर भाजपा वाली टोपी लगा ले और थाने में बैठे।

शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर सपा मुखिया अखिलेश यादव मीडिया से मुखातिब हुए। सपा के व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन की बीती रात हुई गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने यूपी पुलिस को खरीं खोटी सुनाई। कहा कि भाजपा गलत भाषा का प्रयोग कर रही है।

मनीष सपा की मीडिया सेल का हिस्सा नहीं हैं। सपा भाजपा की गलत भाषा का मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा अपनी पोल खुलने के डर से मीडिया सेल पर अटैक कर रही है। भाजपा अपनी ट्रोलर टीम को काबू में रखे। कहा कि पहले सपा की टोपी की बुराई की जाती थी। अब तो भाजपा के लोग भी टोपी पहनने लगे हैं। पुलिस को भी चाहिए कि वो वर्दी छोड़कर वही टोपी लगाए और थाने में बैठे।

उन्होंने चुनाव आयोग का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव आयोग मर गया है। अगर हमें नोटिस भेजी जाएगी तो हम भी कोर्ट में पूरी बात रखेंगे। वहां हमें पूरा मौका मिलेगा। महाकुंभ को लेकर भी उन्होंने सरकार पर मिस मैनेजमेंट का आरोप जड़ा। कहा कि इसके आयोजन की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए।

आंकड़ों के जरिये झूठ बोला जा रहा है। सरकार के अफसर ही सीएम से झूठ बोल रहे हैं। सरकार की जीएसटी, मुनाफाखोरी, इलेक्टोरल बॉन्ड्स की वजह से हमें महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

अतुल वर्मा की रिपोर्ट 

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें