July 7, 2025 4:39 am

Login/Sign Up

युद्ध के दौरान जान की बाज़ी लगाकर सरहदों की हिफाज़त करने वाले वीर शहीदों को कांग्रेसियों ने किया नमन

न्यूज 21भारत अमेठी

आज अमेठी शहर में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम सिंह के उपस्थिति में भारत-पाक युद्ध के दौरान जान की बाज़ी लगाकर सरहदों की हिफाज़त करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया इस दौरान अमेठी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया कि हमारे देश की सरहद को हमारे देश के जांबाज फौजी संभालते हैं तब पूरा हिंदुस्तान चैन की नींद सो पाता है हम उन सभी जांबाज सिपाहियों को नमन करते हैं जिन्होंने अपने जान की परवाह किए बगैर हमारी हमारे देश की सीमा को सुरक्षित रखा और पाकिस्तान के नाक में दम कर किया इस दौरान शत्रुध्न सिंह, देवमणि त्रिपाठी, विजय पासी, अर्जुन पासी, बृजेश मिश्रा संग्रामपुर शिवेन्द्र सिंह दिलीप तिवारी राकेश मौर्य गीता सिंह किरन देवी सुनील सिंह अरुण तिवारी अजीत यादव अवनीश मिश्र सेनानी राजू ओझा राहुल गुप्ता विकास यादव अंशू तिवारी सुभाष सिंह आदि कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

करुणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें