न्यूज 21भारत अमेठी
अमेठी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की 34वीं पुण्यतिथि पर केंद्रीय जन सम्पर्क कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित कर अमेठी संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने अपने शहीद महापुरुष आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी जी के अमेठी व भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर ही नही वरन अन्य राष्ट्रों का भी मार्गदर्शन पर चर्चा हुई और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उपस्थित लोगों के बीच सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि राजीव गांधी जी देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के अधूरे संकल्प को राहुल गांधी ,व प्रियंका गांधी अब पूरा करने के लिए हम सब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के साथ खड़े हैं।
18 वर्ष का मताधिकार,पंचायती राज,संचार क्रांति के जनक राष्ट्र के गौरव राजीव गांधी जी ने
अमेठी से ही विज्ञान गांव की ओर,
टेक्नोलॉजी भारत ग्रामीण जीवन का एक अंग बने।
आज मजबूत भारत बनाने में हम सबके व राष्ट्र के गौरव राजीव गाँधी जी के कार्यों को भुलाया नही जा सकता।
अंत मे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित कांग्रेस जनों के प्रति आभार व्यक्त करने के उपरांत कांग्रेस कार्यालय के बाहर
जिला मुख्यालय गौरीगंज के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय मे लगाए गए रक्तदान शिविर में शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ आदित्य मिश्र के साथ महेंद्र मिश्र,शुभाष मिश्र,अरुण त्रिपाठी, वेद प्रकाश,राम चरण,पंकज, दीपक ने रक्तदान किया
युका जिला अध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में जय बहादुर यादव, दुर्गेश, नीरज मौर्य, आनंद सिंह, बृजेश यादव, विकास बारी, पवन वर्मा ने रक्तदान किया
युवाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में आयोजित शिविर में दर्जनों यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंदों के जीवन में आशा का संचार करेगा।
पुण्यतिथि पर आयोजित भंडारे में सांसद जी स्वयं सैकड़ो लोगों को प्रसाद परोसा, प्रसाद वितरण हज़ारों राहगीरों और आम नागरिकों को भोजन कराया गया, जिससे जनसेवा का भाव वास्तव में धरातल पर साकार होता दिखा। इस भव्य आयोजन के अतिरिक्त अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी 17 ब्लाको गौरीगंज,शाहगढ़,जामो,मुसाफिखाना,जगदीशपुर,बाजार शुक्ल,भादर,भेटुआ,संग्रामपुर,अमेठी, तिलोई सिंघपुर,बहादुरपुर,एवं सलोन विधानसभा के सलोन, डीह, छतोह में सरबत तथा मरीजों को फल वितरण कर राजीव गाँधी जी की पुण्यतिथि मनाई गयी।
कार्यक्रम मे दीपक सिंह पूर्व एमएलसी, फरहान वारसी, बैजनाथ तिवारी,नरसिंह बहादुर सिंह माता प्रसाद वैश्य,आशीष शुक्ला,मुन्ना सिंह त्रिसुंडी, सुनील सिंह,राम दत्त यादव, नरेंद्र मिश्रा,अल्लू मियां, रवि तिवारी, नरसिंह बहादुर सिंह, राम मिलन पथिक,मतीन, राजीव सिंह, देवेंद्र सिंह गप्पू,अर्जुन पासी,डॉ संजय सिंह, आशा पाण्डे, ममता पाण्डे, गीता सिंह, शुभम सिंह,धर्म राज बहेलिया,रामबरन कश्यप, अरविन्द चतुर्वेदी, सुमित तिवारी, सर्वेश सिंह,शकील इदरीशी, अनुपम पाण्डेय, जे बी यादव, कुलवंत सिंह, महेंद्र तिवारी,जीत लाल सरोज,राम लखन शुक्ला,त्रिभुवन पासी,राजकुमार यादव,मौजूद रहें।
करुणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट

Author: Adv Vinod Kumar
न्यूज 21 भारत