July 7, 2025 4:29 am

Login/Sign Up

महिला के साथ हैवानियत की दरिंदगी, आरोपी धरे गए

न्यूज 21भारत खंडवा

खंडवा जिले के आदिवासी अंचल खालवा के एक गांव में निर्भया जैसी वारदात सामने आई है। यहां 45 साल की एक महिला के साथ दो दरिंदों ने पहले तो सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद निजी अंग में सरिया या अन्य वस्तु डालकर बच्चादानी बाहर निकाल दी। पीड़िता ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की साढ़े 16 साल की बेटी ने सूचना दी कि परिचित हरि पालवी (35) के घर के अंदर उसकी मां लहूलुहान हालत में पड़ी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर अचेत पड़ी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय महिला के साथ सुनील धुर्वे (26) और हरि पालवी (35) मौजूद थे।

दोनों महिला के परिचित हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी खंडवा राजेश रघुवंशी के अनुसार, महिला से सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

जमीन पर था शव, पास में पड़ी थी बच्चेदानी पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी। शरीर पर चोट के निशान थे। निजी अंग से खून बह रहा था। बाहर बच्चादानी निकली पड़ी थी। ऐसा लग रहा था कि किसी दरिंदे ने निजी अंग में सरिए या लकड़ी जैसा कुछ डाला है। पुलिस ने बताया महिला के दो बच्चे भी हैं। दोनों आरोपी महिला के परिचित हैं। सभी एक शादी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद पीड़िता हरि के साथ उसके घर पहुंची। यहां हरि व सुनील ने वहीं शराब पी। उसके बाद दोनों ने दरिंदगी की।

ब्यूरो रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें