June 24, 2025 3:33 pm

Login/Sign Up

ज़िंदा महिला की ज़मीन पर ‘मौत’ का तमाशा: बलिया में रिश्तेदारी की चालबाज़ी ने किया इंसाफ को शर्मसार

न्यूज 21भारत बलिया

बलिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां न सिर्फ़ रिश्तों का खून किया गया बल्कि सरकारी कागज़ों में एक ज़िंदा महिला को मृत घोषित कर उसकी ज़मीन हड़प ली गई। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है उस महिला की जिसे कागज़ों में मारकर उसकी ज़मीन को जिंदा लोगों में बांट दिया गया।

पूरा मामला बलिया ज़िले का है, जहां एक महिला अपने अधिकार के लिए दर-दर भटकने के बाद ज़िला अधिकारी (DM) के पास पहुंची। महिला की आपबीती सुन DM भी हैरान रह गए। महिला ने बताया कि उसके बड़े पिताजी के लड़कों ने उसे कागज़ों में मृत दिखा कर ज़मीन अपने नाम दर्ज करा ली है।

जिस ज़मीन पर उसका हक़ बनता है, वहां अब उसके होने का कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं। ज़िंदा होते हुए भी सरकारी फाइलों में उसका नाम नहीं है, और मौत की तारीख तक दर्ज है—बिना उसकी मौत के।

डीएम ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Leave a Comment

[democracy id="1"]




यह भी पढ़ें