न्यूज़ 21 भारत प्रयागराज
होलागढ प्रयागराज
उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशानुसार मंगलवार को होलागढ़ थाना अंतर्गत बारादरी चौराहे पर पिंक पुलिस बूथ का थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने किया शुभारंभ | इस पिंक पुलिस बूथ पर जो महिलाएं होलागढ़ थाने पर नहीं जा सकती वह इस पुलिस बूथ पर शिकायत दर्ज करा सकती है | पिंक पुलिस बूथ पर दो महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई जाएगी महिला कांस्टेबल की तरफ से महिलाओं को सशक्त बनाने की अहम भूमिका रहेगी | पुलिस बूथ उद्घाटन समारोह में उपस्थित सीनियर सब इंस्पेक्टर रविंद्र नाथ यादव मुख्य आरक्षी अनिरुद्ध सिंह कांस्टेबल सुरेंद्र प्रजापति महिला कांस्टेबल रिचा यादव महिला कांस्टेबल सुमन यादव व प्रधानपति श्रीकांत पटेल सहित गांव की महिलाएं उपस्थित रही।
राकेश यादव की रिपोर्ट

Author: Adv Vinod Kumar
न्यूज 21 भारत