न्यूज 21भारत अमेठी
उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान का तबादला कर दिया गया है। शासन ने उन्हें कुशीनगर जनपद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है।
संजय चौहान के स्थान पर 2017 बैच के आईएएस अधिकारी शशांक चौधरी को अमेठी जिले की कमान सौंपी गई है। शशांक चौधरी अभी तक प्रदेश की दो महत्वपूर्ण संस्थाओं इन्वेस्ट यूपी और यूपीसीडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उनके कार्यों को काफी सराहा गया है।
शशांक चौधरी को एक तेजतर्रार, ईमानदार और विकासपरक सोच वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। शासन ने उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें अमेठी जैसे अति महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी दी है।
बताते चलें कि संजय चौहान ने अपने कार्यकाल में अमेठी में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर कई सराहनीय कार्य किए। अब उनके कुशीनगर जाने के बाद जिले को नए जिलाधिकारी का इंतजार है।
फिलहाल नए जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने अभी जनपद में आकर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार एक-दो दिन में उनके अमेठी पहुंचकर पदभार संभालने की उम्मीद है।
ब्यूरो रिपोर्ट अमेठी
Author: Adv Vinod Kumar
न्यूज 21 भारत




