न्यूज 21भारत अमेठी
अमेठी व आसपास के जिलों से बाइकें चुराकर प्रतापगढ़ में कबाड़ी को बेचते थे, जहाँ पार्ट्स काटकर अलग-अलग स्थानों पर बेचे जाते थे।
अमेठी पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय कार्य करने वाली थाना अमेठी पुलिस टीम को ₹10,000 के नकद पुरस्कार की घोषणा।
अमेठी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत थाना अमेठी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की 7 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, पकड़े गए चारों अभियुक्त जनपद प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। इन सभी के खिलाफ पहले से भी जालसाजी (फॉरजरी) और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
कैसे देते थे घटना को अंजाम
पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह अमेठी और आसपास के जनपदों से दोपहिया वाहनों की चोरी करता था। इसके बाद वे इन वाहनों को प्रतापगढ़ ले जाकर कबाड़ी को बेच देते थे, जहाँ बाइक के पार्ट्स को काटकर अलग-अलग स्थानों पर खपाया जाता था।
पुलिस टीम को मिला पुरस्कार
अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करने वाली थाना अमेठी पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए ₹10,000 के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य संपर्कों और कबाड़ियों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
करुणा शंकर वर्मा की रिपोर्ट
Author: Adv Vinod Kumar
न्यूज 21 भारत



