उद्यान विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश।

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी

अमेठी। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए वर्ष 2026-27 के लिए प्राप्त लक्ष्यों के क्रियान्वयन का अनुमोदन समिति द्वारा किया गया। बैठक के दौरान एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रो इरिगेशन योजना तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक कृषकों को उनसे जोड़ा जाए तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिला किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी वीरभानु सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी तथा कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के वैज्ञानिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट अमेठी

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now