संजय गांधी अस्पताल ने मौत के बाद भी वसूले लाखों रुपए परिजनों ने लगाया आरोप

SHARE:

न्यूज 21भारत अमेठी

अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र  स्थित संजय गांधी अस्पताल में गौरीगंज थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव निवासी 18 वर्षीय कपिल की इलाज के दौरान मौत हो गई । जिसे 19 सितंबर को हृदय के इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया था।युवक की मौत हो जाने पर परिजनों ने अस्पताल गेट पर हंगामा और ऑपरेशन थियेटर में तोड़ फोड़ करते हुए डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाएं।

परिजनों ने बताया कि कपिल पिछले कई महीनों से हृदयरोग से पीड़ित था , मृतक का पहले भी वाल्व प्रत्यारोपण हो चुका था। वहीं परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर मौत के बाद भी पैसे लेने का आरोप लगाया । परिजनों का कहना है कि इलाज के नाम पर आयुष्मान कार्ड से 2.65 लाख तथा नगद 2.50 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया। वहीं परिजनों ने बताया कि संजय गांधी अस्पताल में नियुक्त डॉक्टर सचिन के देख रेख में डॉक्टर अजय कौर ने ऑपरेशन किया था ,और ऑपरेशन के बाद से ही मृतक की स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई और परिजनों के पूछने पर लगातार स्थिति सामान्य होने की बात कही जाती रही।

युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस लगातार परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

अस्पताल का दुर्भाग्य कहे या हादसा

आपको बता दे की ये कोई पहला मामला नहीं है जब अस्पताल प्रशासन के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं,आए दिन लगातार संजय गांधी अस्पताल पर उंगलियां उठती रही है ।लेकिन आम जन मानस का इसका इंतजार रहेगा  कि क्या वाकई संजय गांधी अस्पताल प्रशासन के लापरवाही से मौतें हुई हैं या फिर अस्पताल का दुर्भाग्य।

ब्यूरो रिपोर्ट अमेठी

Adv Vinod Kumar
Author: Adv Vinod Kumar

न्यूज 21 भारत

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now